Jharkhand

दो बेटियों की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हज़ारीबाग झारोटेफ टीम

Share
Share
Khabar365news

झारोटेफ धनबाद जिलाध्यक्ष जय होरो की दो बेटियों की सड़क दुर्घटना में हृदय विदारक मौत के बाद हजारीबाग में शोक की लहर है। हजारीबाग जिलाध्यक्ष शोक व्यक्त करते हुए अपनी पूरी टीम के साथ आज अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए । झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एंप्लॉय फेडरेशन के जिला अध्यक्ष होते हुए भी जय होरो माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव पद पर असिन हैं । जिनकी बेटियों की मौत अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा में जाकर कुचल देने से हो गई। बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को डी-नोबिली स्कूल से घर की ओर ले कर प्रस्थान की ही थी कि तेज गति से आती स्कार्पियो डिवाइडर में टकराकर अनियंत्रित होते हुए स्कूटी पर सवार दोनों बेटियों को कुचल डाला। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिनकी आज अंतिम यात्रा में शामिल होने व दुखित परिवार को ढाढ़स बँधाने के निमित्त जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मधुसूदन कुमार सिंह साथ ही प्रांतीय कमिटी से मुख्य संगठन सचिव रविंद्र चौधरी , प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी रामविलास पासवान, प्रांतीय प्रवक्ता शिल्पा सुहासिनी एवं कई अन्य साथीगण शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...