Jharkhand

डाककर्मियों ने मतदान करने का एवं अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग रिफॉर्मेटरी स्कूल डाकघर में कॉलेज मोड, कोर्रा व रिफॉर्मेटरी स्कूल डाकघर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण डाकघर नगरी चुरचू, मोरंगी, बभनबै, भेलवारा, धेगुरा मोड़, कदमा, गदोखर, सलगावां, रेवली, चंदवार, जगदीशपुर, ओरिया, रोला, सितागढा, बहिमर, डाँड़, कटकमसांडी, लूपुंग, पबरा, पेलावल, रोमी, शाहपुर, सुल्ताना के डाककर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, डाक विभाग मतदाता पहचान पत्र वितरण के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है इसलिए हमें हर हाल में मतदाता पत्र मिलते ही संबंधित व्यक्ति को इसे देना है। हमें अपने आसपास के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर रेफरोमेट्री स्कूल के उप डाकपाल रौशन कुमार सिंह, डाक सहायक प्रियम राज, डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, राजीव रंजन मिश्रा, संजीत कुमार यादव, प्रियांशु ठाकुर, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार पांडे, अमन कुमार, बेबी कुमारी गायत्री देवी अंजली राय, स्वेच्छा सिंह, फूल कुमारी, अंजली कुमारी सहित काफी संख्या में डाककर्मी उपस्थित थे। सभी ने मतदान करने एवं अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...