Home Delhi CBSE BOARD 12वीं का रिजल्ट जारी,87.98 फीसदी पास
DelhiJharkhandNationalNew Delhi

CBSE BOARD 12वीं का रिजल्ट जारी,87.98 फीसदी पास

Share
Share
Khabar365news

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज सोमवार को जारी कर दिया है. इस साल लगभग 18 लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है. इन सभी का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है. पास होने वाले छात्र-छात्राओं प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है. इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है|

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024

लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52
लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस साल कुल 1,63,3730 विद्यार्थियों ने 12वीं में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा में 1426420 पास हुए. इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा. पिछले साल 2023 में पास होने का प्रतिशत 87.33 रहा था. इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

तिरुवनंतपुरम के छात्र अव्वल रहे

इस साल का सबसे अच्छा रिजल्ट तिरुवनंतपुरम का रहा है. इसका प्रतिशत 99.91% है. वहीं, 99.04 प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा दूसरे नंबर परहै. तीसरे नंबर पर 98.47 प्रतिशत के साथ चेन्नई के छात्र रहे हैं.

24068 छात्र-छात्राओं को 95फीसदी से ज्यादा अंक मिले

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं 2024 की परीक्षा में 116145 स्टूडेंट्स के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आये हैं. 24068 ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक मिले हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...