Jharkhand

*कटकमदाग के डेढ़ दर्जन गांवों में मनीष जायसवाल ने बाइक रैली संग किया तूफानी जनसंपर्क, मांगा समर्थन*

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों का सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ तूफानी दौरा किया। इस दौरान भाजपा खुली जीप पर सवार दिखे। मनीष जायसवाल ने कूद रेलवे ओवर ब्रिज से इसकी शुरुआत की जिसके बाद सिरसी, डामोडीह, खपरियावां, बनहा,नवादा,कुंडीलबागी,ढेंगुरा,कूद, महूडर, मसरातु, पसई, बानादाग,कटकमदाग, मेयातू,पकरार, सलगावां,कदमा क्षेत्र का दौरा कर समर्थन मांगा और आगामी लोकसभा चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करने का अपील किया। इस क्षेत्र के लोगों में अपने चहेते विधायक को सांसद बनाने के लिए आतुरता देखी गई ।मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमदाग वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और विकास में तत्पर रहा हूं, आप आशीर्वाद दें इसे बरकरार रखूंगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...