Jharkhand

*रामगढ़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग (रामगढ़) के लिए चल रहे मतदान कार्यों को लेकर 20 मई 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने सर्वप्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय छतरमांडू रामगढ़ में स्वयं मतदान कर अन्य सभी से भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने तथा अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील की।**मतदान करने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय छत्तरमांडू में मतदान केंद्र संख्या 104, 105, 106, 107 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठार में मतदान की संख्या 89, 90, 91 कार्यालय जिला साक्षरता समिति रामगढ़ में मतदान केंद्र संख्या 42, छावनी परिषद बालिका मध्य विद्यालय रामगढ़ में मतदान केंद्र संख्या 1 एवं 2 राजकीय मध्य विद्यालय सिरका में मतदान केंद्र संख्या 63 एवं 64 सहित अन्य क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने सभी पीठासीन पदाधिकारियों सहित अन्य मतदान पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान संपन्न कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शशांक शेखर मिश्र, एसएमपीओ श्री विक्रम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...