Home Jharkhand भाजपा के भ्रामक एक्जिट पोल के खिलाफ कांग्रेस का प्रेस कांफ्रेंस: जय प्रकाश पटेल और मुन्ना सिंह ने किया जनता को सचेत
Jharkhand

भाजपा के भ्रामक एक्जिट पोल के खिलाफ कांग्रेस का प्रेस कांफ्रेंस: जय प्रकाश पटेल और मुन्ना सिंह ने किया जनता को सचेत

Share
Share

आज दिनांक 02 जून 2024, रविवार को संध्या 4.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता के दौरान जय प्रकाश भाई पटेल ने भाजपा द्वारा प्रचारित किए जा रहे भ्रामक एक्जिट पोल पर गहरा असंतोष जताया और इसे भाजपा की हताशा का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह चाल कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के समर्थन से घबराहट का परिणाम है।
इस महत्वपूर्ण सभा में कांग्रेस पार्टी के जिला समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुन्ना सिंह जी ने भी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी सच्चाई और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए जनता के हितों की रक्षा करती रहेगी।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जय प्रकाश भाई पटेल और मुन्ना सिंह जी की बातों का समर्थन किया और पार्टी के प्रति अपनी वफादारी और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निशार ख़ान,अशोक देव, अजय गुप्ता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, केडी सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...