Jharkhand

चाणक्य आईएएस एकेडमी में जेपीएससी के नए बैच की शुरुआत 25 जून से

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए देश का प्रतिष्ठित संस्थान चाणक्य आईएएस एकेडमी के कौशल्या प्लाजा स्थित हजारीबाग शाखा में आगामी 25 जून से जेपीएससी के नए बैच की शुरुआत की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कक्षाएं लेने वाले विषय विशेषज्ञों के माध्यम से ही चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में भी कक्षाएं आयोजित कराई जाती है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जून से जेपीएससी के नए बैच की शुरुआत इतिहास विषय के साथ होगी। बता दें कि चाणक्य आईएएस एकेडमी में अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स संचालित की जा रही है। दरअसल जेपीएससी अपग्रेडड फाउंडेशन कोर्स एक वर्षीय है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी से लेकर मेन्स और साक्षात्कार की तैयारी भी शामिल है। यह कोर्स हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों से करायी जाती है। संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने बताया कि 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के साथ साथ नौकरी पेशा लोग भी कोर्स में शामिल हो कर कोर्स का लाभ उठा सकते हैं।
बताते चलें कि चाणक्य आईएएस एकेडमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हजारीबाग में भी दिल्ली जैसी सभी सुविधाएं अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है। यही वजह है कि बड़े शहरों की अपेक्षा चाणक्य आईएएस एकेडमी का हजारीबाग शाखा अभ्यर्थियों के लिए पहला पसंद बनकर उभरा है। स्मार्ट क्लास, स्पेशल डाउट कक्षाएं, ग्रूप डिस्कशन, उत्तरलेखन व व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, अनुकूल वातावरण, लोकल लैंग्वेज की कक्षाएं जैसी जरूरी विशेषताओं के कारण चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत बेहतर होता है। इच्छुक अभ्यर्थी 7717772577 पर संपर्क कर बैच संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने आज होने वाले जेपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...