Home Jharkhand अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओपन एम्फी थियेटर में योग कार्यक्रम का आयोजन
Jharkhand

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओपन एम्फी थियेटर में योग कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share

योग मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मददगार : डॉ मुनीष गोविंद

योग स्वस्थ जीवन के साथ स्वस्थ समाज निर्माण के भी आवश्यक : कुलसचिव

हजारीबाग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झील परिसर स्थित ओपन एम्फी थियेटर परिसर में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के बैनर तले शुक्रवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अन्य लोग शरीक हुए। मौके पर योगाचार्य मनीष कुमार ने सुबह पांच बजे 7 बजे के बीच मौजूद लोगों को सूर्य नमस्कार, पद्मासन, चक्रासन, मयुरासन, वक्रासन, ताड़ासन, प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण योग कराए। साथ ही ध्यान, संकल्प और शांति पाठ भी कराए गए। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि योग हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए क्योंकि निरोग रहने का उत्तम साधन योग है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के साथ साथ स्वस्थ समाज निर्माण के लिए भी आवश्यक है। साथ ही कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि योग द्वारा ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। वहीं कुलपति डॉ पीके ने कहा कि हर उम्र के लोगों के लिए योग जरूरी है। योग अपनाने से कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही एकाग्रता, स्मरण शक्ति बढ़ाने, कार्य क्षमता बढ़ाने और तनाव दूर करने का भी बेहतर जरिया योग है। बताते चलें कि अरेबिक व जुम्बा के प्रशिक्षक दीपक कुमार ने म्यूजिक के जरिए योगाभ्यास कराया, जिसे मौजूद लोगों ने आनंद पूर्वक किया। वहीं योग में पीजी कर रहे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई कठिन योग भी किये और उसके लाभ से भी अवगत कराया।

योगाभ्यास के दौरान विश्वविद्यालय से ये रहे मौजूद
योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के अलावा डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा, वोकेशनल डायरेक्टर डॉ बिनोद कुमार, एआर विजय कुमार, एआर ललित कुमार, एआर माधवी मेहता, डॉ अरविंद कुमार, एनएसएस अधिकारी डॉ रोजिकांत, डॉ प्रीति व्यास, रितेश कुमार कुमारी सीमा, अजय बर्नवाल, संजय दांगी, अमित कुमार, राहुल रजवार, पंकज प्रज्ञा, मुकेश कुमार, कुमारी काजल सोनी, रविकांत कुमार, प्रभात कुमार, प्रभात किरण, रोहित कुमार, रोहित मिंज, कैलाश कुमार, संजय कुमार, आशा गुप्ता, कोमल कुमारी, डॉ आलोक राय, अजय, मोहम्मद जाहिद, मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार सहित प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...