Jharkhand

भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के समर्पित कार्यकर्ता नंदकिशोर कुशवाहा जी का निधन

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के समर्पित कार्यकर्ता नंदकिशोर कुशवाहा जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई संसदीय समिति जयंत सिंहा ने इस दुख की घड़ी में शोक प्रकट करते हुए कहा कि नंदकिशोर कुशवाहा उर्फ नंदू जी भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी दुर्घटना में हुई मृत्यु से मैं काफी मर्माहत
हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरा प्रयास होगा कि उनका हर स्तर पर जाकर सहायता करूं तभी उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दुर्घटना के बारे में टुन्नु गोप को नन्द किशोर जी के साले आदित्य नारायण बताया की वह अपने बोलोरो वाहन जो एन टी पी सी में कॉन्ट्रैक्ट पर चलता था, उसी वाहन से एनटीपीसी के पदाधिकारियों के साथ बड़कागांव जा रहे थे। इसी क्रम में कुहासा के कारण रोड साफ दिखाई नहीं दे रहा था।इसी कारण उनका वाहन कुसुंबा पुल के नीचे गिर गया, जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में ही उन्हें रांची के रामप्यारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का एक सच्चा सिपाही को अपनी शरण में बुला लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप ने पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर देखकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव सांसद जयंत सिन्हा के निजी सचिव हिमांशु कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद मेहता, वार्ड पार्षद विश्वनाथ विश्वकर्मा, रोशन कुमार विजय कुमार बिरजू विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा सहित मुहल्ले के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सांसद जयंत सिन्हा की ओर से चलाए जा रहे कम्बल वितरण के कार्यकर्म जो सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में होना था, उस कार्यक्रम को 1 दिन के लिए स्थगित किया जाता है आगे आने वाले दिनों में पुनः कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...