रामगढ़ : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर आज परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट भी देखने को मिली।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
जेटेट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया।





Leave a comment