Jharkhand

शहीद सिद्धो व कान्हू के शहादत को हुल दिवस के रूप में मनाई गई

Share
Share
Khabar365news


सिद्धो और कान्हू ने आज़ादी की पहली लड़ाई लड़ी : मनोज नारायण भगत

आज जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शहीद सिद्धो और कान्हू की शहादत को हूल दिवस को हजारीबाग महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के अध्यक्षता में कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेसजन के उपस्थित में श्रद्धा सुमन, श्रद्धा फूल माला चढ़ाया गया और गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने कहा 30 जून 1855 को क्रांतिकारी नेता सिंधु मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू के आव्हान पर बरहेट के भोगनाडीह में 20 हज़ार संथालों ने ब्रिटिश हुकूमत के अधीन महाजनी प्रथा और सरकार की बंदोबस्ती नीति के खिलाफ विद्रोह किया था । इस विद्रोह का मूल कारण था आदिवासियों से 50 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक खेती कर वसूल करना । इस अन्याय के खिलाफ जब भाई सिन्धो, कान्हू, चांद, भैरव और बहने फूलों झानो ने आवाज उठाई तो सैकड़ो लोगों ने इनका स्वागत किया और अपने परंपरागत तीर धनुष के साथ भोगनाडीह गांव में जमा होकर खुद को स्वतंत्र घोषित किया तथा स्थानीय जमींदार, पूंजीपतियों, सूदखोरों के खिलाफ जंग छेड़ने की शपथ ली । इसके लिए इनका एकमात्र नार था जमींदार महाजन, पुलिस ,राजदेन आमला को गुजकमाड अर्थात जमींदार, महाजन, पुलिस और सरकारी अमलों का नाश हो । यह क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उग्र क्रांतियां में से एक था जिसमें सैकड़ो लोग शहीद हुए थे ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, उपाध्यक्ष मकसूद आलम, राजू चौरसिया, केडी सिंह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार रवि, कजरु साव, अनिल भुईया, कौशल कुमार सिंह, विजय सिंह, डॉ भैया असीम कुमार, अमृतेश रंजन, परवेज अहमद, अमर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...