Home Jharkhand रीता चौरसिया के नेत्रत्व मेंं किया सम्मान समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओ को शॉल व रामलला की तस्वीर देकर किया गया सम्मानित
Jharkhand

रीता चौरसिया के नेत्रत्व मेंं किया सम्मान समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओ को शॉल व रामलला की तस्वीर देकर किया गया सम्मानित

Share
Share

सोनारायठाडी /संतोष शर्मा : भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध झा ने किया।संपूर्ण कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया को देख रेख में किया गया । इस सम्मान समारोह में भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने सोनारायथाडी मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष ,बूथ संयोजक और आम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल और रामलल्ला की तस्वीर देकर सम्मानित किया ।
भाजपा नेत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि कैसे हम इस विधानसभा में भाजपा को ला सकते हैं एवं कमल को खिला सकते हैं , इस सम्मान समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर से जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का प्रण लिया
भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में जरमुंडी की जनता ने भाजपा को लीड दिलाया है ठीक उसी तरह विधानसभा चुनाव में जरमुंडी से भाजपा के विधायक को चुनकर विधानसभा भेजना है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया , प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध झा, प्रखंड महामंत्री मुन्ना सिंह , मनोज मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष आशीष यादव, पप्पू पाण्डेय, हीरालाल मिस्त्री, राजेन्द्र भोक्ता, संजय पाण्डेय, भाजयुमो जसीडीह नगर अध्यक्ष विकास राऊत, सुनीता देवी प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष,ज्योति कुमारी प्रखण्ड उपाध्यक्ष ,चतुरानंद यादव पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...