Home Jharkhand आकांक्षी प्रखण्ड किस्को में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ, नीति आयोग की वरीय विशेषज्ञ डॉ बनुश्री वेल्पांडियन ने की शुरुआत
Jharkhand

आकांक्षी प्रखण्ड किस्को में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ, नीति आयोग की वरीय विशेषज्ञ डॉ बनुश्री वेल्पांडियन ने की शुरुआत

Share
Share

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

भारत सरकार के आकांक्षी प्रखण्ड में शामिल किस्को प्रखण्ड में आज शुक्रवार को प्रखण्ड स्तर के संपूर्णता अभियान की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर नीति आयोग की वरीय विशेषज्ञ डॉ बनुश्री वेल्पांडियन द्वारा किस्को प्रखण्ड मुख्यालय में की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बनुश्री वेल्पांडियन ने कहा कि छह मुख्य इंडीकेटर्स पर फोकस करते हुए इस अभियान को बनाया गया है। यह संपूर्णता अभियान प्रखण्ड स्तर पर अगले तीन माह तक संचालित होगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, उच्च रक्तचाप व मधुमेह रोगियों की पहचान करना, बाल विकास परियोजना अंतर्गत उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराना, कृषि विभाग अंतर्गत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना, शिक्षा विभाग अंतर्गत बच्चों के बीज पाठ्य पुस्तकों का वितरण और जेएसएलपीएस द्वारा स्वयं सहायता समूहों के बीच रिवॉल्विंग फण्ड का वितरण आदि कार्यक्रम चलाना लक्ष्य है जिसमें सभी बिंदुओं पर सौ प्रतिशत अच्छादन करना है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार सभी सुविधाएं दे रहीं हैं लेकिन उसके लिए आम लोेगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। सभी को जमीनी स्तर पर संगठित होकर कार्य करना है ताकि अगले तीन माह के अंदर निर्धारित इंडीकेटर्स को प्राप्त किया जा सके। प्रखण्ड स्तर के संपूर्णता अभियान अंतर्गत सितंबर माह तक प्राप्त करना है।

पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी रखे अपने विचार

कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने कहा कि आकांक्षी में आकांक्षा शब्द निहित है जिसका अर्थ किसी चीज की इच्छा रखना होता है। हम सभी, चाहे वह प्रशासनिक पदाधिकारी हों या जनप्रतिनिधि हों या आम व्यक्ति, सभी को मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करना है। यह पूर्ण विश्वास है कि हम अगले तीन महीनों में आकांक्षी प्रखण्ड के इंडीकेटर्स को आसानी से 100 प्रतिशत प्राप्त कर लिया जाएगा।
जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्णता अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है, आपसी प्रतिस्पर्द्धा जरूरी है, तभी तेजी से हम संपूर्णता की ओर बढ़ सकेंगे। हमें फोकस होकर कार्य करना है। इतना बढ़िया कार्य करना है कि हम आकांक्षी से निकल कर अन्य के लिए प्रेरक बन सकें। इसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को मिलकर कार्य करना जरूरी है। महिला स्वयं सहायता को इंडीकेटर्स से जोड़ा गया है ताकि गांव की ही महिलांए प्रसव पूर्व जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने में मदद मिले।जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने कहा कि किस्को प्रखण्ड में नौ पंचायत हैं जिसमें से कई पंचायतों में सुविधाओं की कमी है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। पाखर व बगड़ू माइंस के आसपास रहनेवाले ग्रामीणों की स्थिति अच्छी नहीं है। इन क्षेत्रों में टीबी और अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। लेकिन आकांक्षी प्रखण्ड इंडीकेटर्स के अंतर्गत कई बेहतर कार्य होने हैं जिससे स्थितियां बेहतर होंगी। प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि आकांक्षी प्रखण्ड में किस्को के पहाड़ी स्थानों पर रहले वाले निवासियों कई तरह की सुविधाओं की कमी है। अब आकांक्षी प्रखण्ड के तहत कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। तब अब लोगों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण और विद्युतीय सुविधा पर कार्य किया जाना है। ऐसे में इस दिशा में कार्य करने के लिए सभी को जागरूक किया जाना आवश्यक है। किस्को प्रखण्ड में 70 विद्यालय हैं। प्रखण्ड मुख्यालय में पाठय पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाती हैं जिसके बाद वहां से विद्यालय तक पहुंचाया जात है। बच्चों के सर्वांगीण दिशा में भी कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम में प्रखण्ड आकांक्षी फेलो सौरभ सोनी द्वारा प्रखण्ड में आकांक्षी कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी दी और संपूर्णता अभियान में किये जाने वाले कार्य से अवगत कराया।
आज के कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, उप प्रमुख, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जेएसएलपीएस प्रखण्ड समन्वयक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई और कार्ययोजना की जानकारी दी गई।आज मुख्य अतिथि द्वारा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में लगाये गये स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, कृषि, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण किया गया। इसके बाद प्रखण्ड परिसर स्थित औद्योगिक सिलाई केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी भ्रमण किया गया।
इसके बाद प्रखण्ड कार्यालय परिसर में संपूर्णता अभियान के सफलता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है और सेल्फी प्वाइंट पर सभी अतिथियों द्वारा सेल्फी ली गई।प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।
सभी उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...