Jharkhand

महिला पत्रकार नूतन कच्छप की मां का हुआ आकस्मिक निधन

Share
Share
Khabar365news

जिला पत्रकार साथियों ने निधन की बात सुन शोक संवेदना प्रकट किया

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय मैदान के समीप निर्मित मकान में शुक्रवार दोपहर को पुलिस विभाग से सेवानिर्वित एस आई कि पत्नी तथा एक संदेश लोहरदगा के ब्योरो चीफ की मां लम्बे बीमारी से लड़ते लड़ते जिंदगी का जंग हार गई। विदित हो कि चौकनी निवासी तीजेश्वर भगत की 60 वर्षीय पत्नी सम्पत्ति उरांव लम्बे समय से बीमार रह रही थी। जिसका इलाज रांची के निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने अंतमी समय बताते हुए छुट्टी कर घर भेज दिया। बताया जाता है कि नूतन कच्छप के पिता तिजेश्वर भगत एस आई पद से बोकारो स्टील पुलिस लाइन से सेवानिर्वित हुए थे। और अपनी पत्नी के स्वास्थ्य स्थिति को लेकर काफी चिंतित रह रहे थे। काफी सेवा के बाद भी जिंदगी का जंग हार गए और पत्नी को खो बैठे। बताया जाता है कि सम्पति उरांव अपने पीछे पांच पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ चली। वहीं पत्रकार नूतन कच्छप की माता की निधन पर परिवार के बीच मातम छाया हुआ है। जबकि इस घटना से जिला पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट किया। और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...