Jharkhand

समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु प्रखण्ड स्तरीय जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा अभियान लोहरदगा एवं एलिम्कों भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी सातों प्रखण्ड में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु दिव्यांगता जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी क्रम में सर्वप्रथम जिले के सदर प्रखण्ड में शिविर का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों का जांच कर आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दिव्यांग बच्चों को सूचीबद्ध किया गया। साथ ही विगत वर्ष में चिन्हित 17 बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित किया गया। वितरित उपकरण में सेरेब्रलपाल्सी वाले चार बच्चों को हियरिंग एड प्राप्त हुआ। सामग्री प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-प्रभाग प्रभारी समावेशी शिक्षा अशोक पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। इस दिशा में कई एक सार्थक कार्यक्रम चलाकर जिले के सभी तीन से 18 वर्ष की आयु के बच्चों/किशोरों को विद्यालयी व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से हर संभव सहयोग कर बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की।मौके पर एलिम्को भुवनेश्वर से विश्वरंजन महापात्रा, ऑडियोलॉजिस्ट अविनाश कुमार, डाटा ऑपरेटर विपीन सविता, तकनीशियन सुधीर कुमार, बीपीओ मंजू कुमारी, रिसोर्स शिक्षक सिलवंती मिंज, सोनामती कुजूर एवं थेरेपिस्ट मो तैयब अंसारी, धीरज कुमार, सीमा कुमारी, श्यामा मिश्रा, बड़ी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...