Jharkhand

लोहरदगा समाहरणालय में पथ निर्माण से संबंधित बैठक का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज पथ निर्माण से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल लोहरदगा से संचालित योजनाओं व उसके प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें एससीए के 117 योजनाओं में 97, जिला योजना अनाबद्ध मद के 22 योजनाओं में 18, कल्याण विभाग के 7 में से 4, डीएमएफटी के 2 में से 1, पीएम-अभीम के 18 में से 9 पूर्ण पाये गये और शेष योजनाएं लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के 10, प्रखण्ड भवन के 02, नीति आयोग के 04 और पर्यटन की 01 योजना लंबित है।
ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पथ) में पथ के 22 में 10, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पुल) के 6 पुलों में 04, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (पथ) के 22 पथों में 04 पूर्ण हैं और शेष में कार्य प्रगति में है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़िकरण योजना (पथ) के 35 पथों में सभी में कार्य प्रगति में है।
पथ प्रमण्डल लोहरदगा अंतर्गत भण्डरा से सेन्हा पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुर्ननिर्माण कार्य, शंख-चतरा पथ का आईआरक्युपी कार्य, चट्टी से कुडू तथा कैरो नया टोली से जिंगी मोड़ पथ के 36.535 किमी तक का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य,लोहरदगा-गंगूपाड़ा-पेशरार पथ का राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य और लोहरदगा-इरंगाव वाया अरकोसा रामपुर पथ एवं इरगांव-भण्डरा पथ का पुर्ननिर्माण एवं भू-अर्जन कार्य आदि की समीक्षा की गई। नगर परिषद लोहरदगा के ग्रेड रोड, बीटी एवं सीसी रोड और कच्चा रोड की समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण किये जाने का निदेश दिया गया।आज की बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीडीएम नाबार्ड संजय द्विवेदी, नगर परिषद प्रशासक जयपाल सिंह समेत सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता व अभियंता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...