Jharkhand

सोशल ऑडिट का होना विद्यालयों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है:- बिनोद उरांव, जिप उपाध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

लोहरदगा में उपाध्यक्ष जिला परिषद लोहरदगा बिनोद उरांव की अध्यक्षता में जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा नीलम आईलीन टोप्पो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लोहरदगा अम्बुज्य कुमार पांडेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,लोहरदगा सरिता एक्का, राज्य सोशल यूनिट के सदस्य वशिष्ट नारायण उरांव, जिले सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण सत्र 2021-22 का जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला परिषद सभागार,लोहरदगा में किया गया।समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 57 मामले और मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत कुल 18 विद्यालयों के मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें किचन शेड मरम्मत, निर्माण, शौचालय मरम्मत, पानी की समस्या आदि का निराकरण किया गया जिन मामलों का निष्पादन जिला से संभव नहीं हो सका उसे राज्य स्तरीय सुनवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जिसमें शिक्षक की नियुक्ति, भवन का निर्माण, कुक्स के मानदेय में वृद्धि आदि।
बिनोद उरांव, जिप उपाध्यक्ष, लोहरदगा ने कहा कि सोशल ऑडिट होने से विद्यालयों की स्थिति की जानकारी होती है। जिससे आगे चलकर सुधार किया जा सकता है मौके पर उपस्थित:- अभिषेक भारती, लिपिक,कुंदन कुमार, जीतेंद्र मित्तल, शैलेंद्र सुमन, राम जीबन नायक, जयनाथ महतो, परवेज आलम, मंजू कुमारी सहित सभी प्रखण्ड के बीपीओ, संबंधित सीआरपी, बीआरपी और विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...