JharkhandPolticalRanchi

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले विधायक सरयू राय, झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज

Share
Share
Khabar365news

केंद्र में एनडीए की सहयोगी रही जदयू का ऐलान: झारखंड में सरयू राय की पार्टी •ााजमो संग मिलकर लड़ेगा विस चुनाव

रांची। झारखंड में होने वाले विधानस•ाा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारी में जुट गयी हैं। इसी बीच जदयू खेमे से नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बिहार और केंद्र में एनडीए की सहयोगी रही जदयू इस बार झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय के नेतृत्व वाली पार्टी •ाारतीय जनतंत्र मोर्चा(•ााजमो) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसका निर्णय विगत 13 जुलाई को पटना में विधायक सरयू राय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की राजनीति पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के समय मौके पर विजय नारायण चौधरी के साथ कई अन्य नेता •ाी मौजूद थे।
नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर की शेयर
बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सरयू राय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर •ाी शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘पटना मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार के साथ •ोंट हुई। झारखंड विधानस•ाा के आगामी चुनाव में हमारी सं•ाावित •ाूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई। साथ में झारखंड विधानस•ाा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जद(यु) नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा। ‘
सीट शेयरिंग पर जल्द होगा निर्णय
दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात में झारखंड में होनेवाले विधानस•ाा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की बात पर सहमति बनी है। सीट शेयरिंग और अन्य चुनावी औपचारिकताओं पर दोनों पार्टी द्वारा जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए सरयू राय ने बताया कि पार्टी की तरफ से साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है इस मसले पर जेडीयू के केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी जल्द ही एक-दो दिनों में बैठक करेंगे। जिससे कुछ दिनों में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
राज्य के नए राजनीतिक समीकरण से •ााजपा का बढ़ा तनाव!
इधर, झारखंड में आगामी विधानस•ाा चुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरण से झारखंड बीजेपी का तनाव बढ़ने की सं•ाावना है क्योंकि निर्दलीय विधायक सरयू राय काफी लंबे समय तक •ााजपा में रहे हैं और नाराज चल रहे कई नेता इस समय उनके सीधे संपर्क में हैं ऐसे में माना जा रहा है कि उनके साथ कई नेता हैं जिन्हें लोकस•ाा चुनाव के दौरान नजरअंदाज किया गया था. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित •ााजपा के कई बड़े दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं का झारखंड प्रवास तय है।
हेमंत सोरेन से मुलाकात पर राजनीतिक गलियारों में संशय तेज
आपको बता दें, बिहार की राजधानी पटना जाने के पहले विधायक सरयू राय ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से •ाी मुलाकात की थी इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन •ाी साथ मौजूद रही थीं. विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की गर्मजोशी से स्वागत किया था. हालांकि सरयू राय ने मुख्यमंत्री से अपने इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बतायी थी। लेकिन राज्य की राजनीतिक गलियारों में इसे गं•ाीरता से लिया जा रहा है। बता दें, बीते यानी कि 2019 के विधानस•ाा चुनाव में सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान हेमंत सोरेन ने उनका समर्थन किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...