JharkhandRanchi

रांची में स्मार्ट मीटर 21 जुलाई के बाद से प्रीपेड होने लगेंगे

Share
Share
Khabar365news

रांची। राजधानी के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर 21 जुलाई के बाद से प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।

इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम (जेयूएसएनएल) के एमडी केके वर्मा ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें, ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की सेवा अब समाप्त कर दी गयी है। अब जेबीवीएनएल राजस्व के सारे काम को अपने हाथ में ले रहा है। इसी कड़ी में रांची में लगे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड किया जायेगा। इसे डिवीजन वाइज अलग-अलग चरणों में किया जायेगा।

रांची में अब तक 2.5 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लक्ष्य 3.5 लाख घरों का है। अबक 25 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड किये जा चुके हैं। अगस्त तक सबका मीटर प्रीपेड किया जाना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...