Jharkhand

एक पेड़ मां के नाम एवं हरियाली महोत्सव के तहत आज भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ किया पौधा रोपण

Share
Share
Khabar365news

पर्यावरण संरक्षक को लेकर बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अभी तक 54 हजार पौधा का वितरण एवं पौधा रोपण किया जा चुका है

पौधारोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलती है – प्रदीप प्रसाद।

सदर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 जून से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के द्वारा निरंतर रूप से हरियाली महोत्सव के तहत आम जनता के बीच पौधा वितरण एवं पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक मां के नाम लगाने का समस्त देशवासियों से अपील की है जिसके बाद भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद हरियाली महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं पौधा का वितरण किया जा रहा है इसी क्रम में मंगलवार को शहर के जुलु पार्क स्थित विशप हाउस एवं संत एनी गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे जहां पर प्राचार्य सिस्टर एनिमा पुष्पा सारस के द्वारा भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया गया जिसके बाद श्री प्रसाद ने हॉस्टल की बच्चों से मुलाकात किया इसके बाद बच्चों के संग मिलकर प्रदीप प्रसाद ने पौधारोपण किया वही बच्चों के बीच पौधा का वितरण भी किया। इसके बाद दीपूगढ़ा स्थित संत माइकल मूक बधिर विद्यालय प्रांगण पहुंचे जहां पर करीब 200 से भी अधिक बच्चों के द्वारा प्रदीप प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया गया विद्यालय की प्राचार्य सविता टोप्पो ने आत्मीयता के साथ श्री प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया इसके बाद प्रदीप प्रसाद ने विद्यालय के बच्चों के संग मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया साथ ही विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच पौधा का वितरण किया गया इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें बच्चों ने बेहतर संदेश दिया। इस बीच उन्होंने झारखंडी नृत्य भी प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देते हुए लोगों से पौधा लगाने की अपील की। इसके बाद प्रदीप प्रसाद ने बच्चों के साथ एक सामूहिक तस्वीर लेते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

मौके पर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रमों में की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कार्यक्रम न केवल हरी-भरी दुनिया की दिशा में एक कदम है बल्कि सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता को भी बढ़ावा देता है। पौधारोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलती है। साथ ही कहा की 5 जून से प्रारंभ हरियाली महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अब तक 54 हजार पौधा का वितरण एवं पौधारोपण किया जा चुका है इस कार्यक्रम सदर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भरपूर साथ और सहयोग मिल रहा है इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्था के लोग अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं जिनके प्रति हमें हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

मौके पर सिस्टर रोशनी,अनु कुमारी,मंजूषा हेरेज,प्रतिभा एक्का,संगीता बागे,स्टेला होरो,ज्योति बडा,रोबिन कुजूर,
तन्विन्दर सिहं एवं एलिजबेद टोप्पो सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...