Jharkhand

हजारीबाग में मनाया गया मोहर्रम पर्व: वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने दिया सामुदायिक एकता का संदेश

Share
Share
Khabar365news

16 जुलाई, 2024, हजारीबाग: हजारीबाग के सुजैत चौक स्थित समाजसेवी इरफान अहमद उर्फ काजू द्वारा मोहर्रम और इस्लामीक नया साल 1446 हिजरी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सद्भावना विकास मंच और मुस्लिम समाज के सदस्यों ने मिलकर मुन्ना सिंह का स्वागत किया, और मुस्लिम समाज के नेता और समाजसेवी इरफान अहमद उर्फ काजू ने मुन्ना सिंह को तलवार और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन का कार्य सद्भावना विकास मंच के दीपक कुमार ने किया।कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी स्वपन कुमार, मुकसिर आलम, सुहेब अख्तर, जेपी जैन, मो. साबीर, रोमी सिंह, मो. जम्मुद्दीन, मो. ज़माल, सरदार चौक के खलिफा अयान रज़ा, मयंक सर, मो. सरप्राज, खान रोड से मो. शलीम, अंसारी रोड खिरगांव के मो. अल्ताफ, याशिन अली, चिश्तिया मोहल्ला के खलिफा, मो. यासिन, और काजी मोहल्ला के मो. फ़ैज़ समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।यह कार्यक्रम सामुदायिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है, जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने मिलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाया। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...