Jharkhand

हजारीबाग सांसद सेवा कार्यालय पहुंचे असम के सीएम, सोरेन सरकार पर साधा जमकर निशाना, महुदी के पीडितों का जाना दर्द

Share
Share
Khabar365news

पिछले लोकसभा चुनाव में 52 सीटों पर हमें मिली बढ़त, बीजेपी कार्यकर्ता इन सीटों पर मनाएं जीत का जश्न

झारखंड में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर, जनता अगले चुनाव में कांग्रेस- जेएमएम को में देगी जवाब- हिमंत बिस्वा सरमा

झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और झारखण्ड के नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक माननीय अमर कुमार बाउरी शुक्रवार की देर शाम को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के सांसद सेवा कार्यालय पहुंचे। यहां सांसद मनीष जायसवाल के आवासीय परिसर में खुद सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ जोड़कर और उनके पिता सह हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नेताद्वय का अभिनंदन किया। उन्होंने यहां चाय पर चर्चा के उपरांत बड़कागांव के महुदी के पीड़ित जेल में बंद अमन कुमार के माता- पिता से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया की न्याय जरूर मिलेगा साथ ही महुदी में आने वाले समय में रामनवमी का जुलूस भी बड़े ही धूमधाम से निकलेगा ।

झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और झारखंड के नेताप्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का
सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए झारखंड बीजेपी के चुनाव सह- प्रभारी सह असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कार्यकर्ताओं का हौसला अप्लाई करते हुए कहा कि हजारीबाग लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर मेरी विशेष नजर रही। चुनाव परिणाम बड़े ही उत्सुकता से देख रहा था और आप कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और परिश्रम के बदौलत हमने हजारीबाग लोकसभा सीट में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के साथ हमने अपना वर्चस्व सुधार कार रखा। आप कार्यकर्ताओं के बदौलत ही यह संभव हो सका है इसके लिए आप सबों का विशेष धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान शुरुआत में एक अलग प्रकार का माहौल था लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा रुझान परिवर्तित होता गया। कांग्रेस और उनके इकोसिस्टम ने षड्यंत्र के तहत झूठ और भ्रम का एक कैंपेन चलाया जिसका नतीजा हुआ की जनता उनके भ्रम में फस गई बावजूद इसके कांग्रेस में 542 सीट में महज 99 सीट ही लाई जबकि हमने तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता का विश्वास कायम रखा। उन्होंने कहा की किसी किसी राज्य में कांग्रेस का षड्यंत्र सफल रहा लेकिन अधिकतर राज्यों में जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, असम में वे असफल रहें। झारखंड में भी एनडीए गठबंधन को 9 सिम मिला और विधानसभा के स्तर पर अगर देखें तो हमने 52 सीटों पर बढ़त बनाई है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर जीते हुए 52 सीटों पर विजय का संदेश लेकर जनता के बीच जाना चाहिए और हमें जनता का आभार भी जताना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साह बरकरार रखते हुए मतदाताओं से नाता जोड़े रखने और वर्तमान झारखंड की हालात से अवगत कराते रहने की सलाह दी।

झारखंड बीजेपी के चुनाव सह- प्रभारी सह असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कार्यकर्ता संवाद के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की
झारखंड सरकार एक खास समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रही है और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल, युवाओं के साथ धोखाधड़ी, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार छीनने की कोशिश, अनुबंध पर काम कर रहे सहायक पुलिस पर लाठीचार्ज ने राज्य के विकास की गति को रोक दिया है।महुदी की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि महुदी में जो घटना हुई है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है. जिला प्रशासन से हिंदू समाज ने सिर्फ पांच लोगों के साथ महावीरी झंडा वापस अपने स्थान पर लाने का अनुरोध किया था, लेकिन जिला प्रशासन ने कांग्रेस और झामुमो सरकार को खुश करने के लिए झंडा वापस लाने का आदेश दिया। इसी क्रम में धरना पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया, जो संविधान के अनुसार सही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अगली बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो वे स्वयं महुदी जाएंगे और ग्रामीणों के साथ महावीर और रामनवमी का जुलूस निकालेंगे। फिलिस्तीनी झंडा दिखाने वालों पर कार्रवाई की मांग झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा दिखाए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्या फिलिस्तीन या पाकिस्तान की सरकार भारतीय झंडा फहराने का आदेश देगी। अगर नहीं देती है तो भारत में भी फिलिस्तीन का झंडा फहराने का आदेश नहीं होना चाहिए। झारखंड सरकार को अगर संविधान को जिंदा रखना है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की राहुल गांधी और हेमंत सोरेन एक ही ट्यूशन टीचर से ज्ञान लेते हैं ऐसा प्रतीत होता है। हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें करारी जवाब जरूर देगी ।

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा की वर्तमान कांग्रेस- जेएमएम राजद सरकार को जनहित से कोई वास्ता नहीं है और पूरे झारखंड की जनता भगवान भरोसे है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ता संवाद के दौरान कहा कि झारखंड बंगाल बनने की और अग्रसर है ऐसे में झारखंड को बंगाल बनने से रोकने के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार में ही झारखंड और झारखंडियों का संपूर्ण विकास संभव है। सांसद सेवा कार्यालय में असम के सीएम के कार्यक्रम की अध्यक्ष सह स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने दिया जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन बरही के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मनोज कुमार यादव ने किया ।

मौके पर विशेष रूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, शिवलाल महतो, शेफाली गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...