Jharkhand

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉय फेडरेशन के जिला कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न

Share
Share
Khabar365news

राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार राज्य में कार्यरत समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों के हित में 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का आगाज ।

जिला अध्यक्ष रंजीत वर्मा के अध्यक्षता में झील परिसर हज़ारीबाग में जिला कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई। झारोटेफ राज्य कमिटी के द्वारा निदेशित अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गहन चिंतन-मंथन हुवा । कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया । प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा.
ग्यारह सूत्री मांगे इस प्रकार है

  1. एनपीएस से जमा राशि को वापस लाना
  2. राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना
  3. अन्य राज्य के कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना
  4. चार बड़े शहर के भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू करना
  5. केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना
  6. 300 दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना
  7. सेवा नियमावलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना
  8. राज के सभी विभागों के लिपिक संवर्गों की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना
  9. समस्त राज कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना
  10. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना
  11. संविदा / आउटसोर्सिंग नियुक्त एवं निजीकरण को रोकना।
    जिला अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके मांगों को मनवाने के लिए पूरे जिले में जोरदार तरीके से चरणबद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि सरकार तक हमारी बातें पहुंच सके।
    आज के इस बैठक में प्रांतीय सलाहकार सुनील कुमार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित राम, संगठन सचिव रोशन मरांडी, जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा, जिला सचिव किशोरी महतो, जिला कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष -उत्तम कुमार सिंह,जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष -अख्तरी खातून ,जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव- नीलू कुमारी,जिला मीडिया प्रभारी- मधुसूदन कुमार सिंह, जिला संयुक्त सचिव -अशोक कुमार यादव, जिला संचित सचिव अनूप मेहता प्रखंड अध्यक्ष – हरेंद्र कुमार ( पदमा ), विष्णु ठाकुर ( दारू ), पवन कुमार, बसंती कुमारी, विनोद कुमार रवि ( केरेडारी ) एवं सुनील रजक, गोविंद कुमार गुप्ता, संदीप कुमार,कृष्ण कुमार ठाकुर, सुनील कुमार द्विवेदी एवं अन्य सक्रिय साथी उपस्थित थे ।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...