Jharkhand

लोहरदगा डीसी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग का बैठक हुआ आयोजित

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज सोमवार को आपूर्ति विभाग की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम धान अधिप्राप्ति योजना 2023-24 की समीक्षा की गई जिसमें धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि, निबंधित किसानों की संख्या, चयनित राईस मिलों की संख्या, किसानों को किये गये भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला में एनएफएसए, हरा राशन कार्ड अंतर्गत प्राप्त खाद्यान्न, चना दाल का वितरण, जुलाई माह 2024 में एनएफएसए अंतर्गत राज्य में लोहरदगा जिला में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, प्रखण्डों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, प्राप्त आवंटन की स्थिति, हरा राशन कार्ड अंतर्गत प्राप्त आवंटन व वितरण किये गये खाद्यान्न की स्थिति, पीवीटीजी डाकिया योजना से संबंधित लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण की स्थिति, धोती/लुंगी-साड़ी वितरण की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा अगले 10 दिनों में खाद्यान्न का 100 प्रतिशत वितरण, पीवीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत छूटे हुए लाभुकों के बीच 100 प्रतिशत वितरण का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। जिला प्रखण्डों में खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है उसके लिए ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक कर खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त कर वितरण किये जाने का निदेश दिया गया।आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, जिला कृषि पदाधिकारी शिव पूजन राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...