CrimeJharkhand

ट्रेन में कावंरियो के साथ मारपीट की घटना से गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा। सावन महीने के पहले सोमवारी को कावड़ यात्रियों के साथ मारपीट की घटना को लेकर लोगो में रोष देखने को मिला। घटना को लेकर सोमवार शाम पावरगंज चौक में प्रदर्शन करते हुए कावड़ यात्रियों ने सड़क जाम कर दिया,जिससे सड़क के गाड़ियों की लंबी कतर लग गई। जानकारी अनुसार सोमवार को पहाड़ी मंदिर रांची में जल अर्पित कर कावड़ यात्री रांची लोहरदगा ट्रेन से 2:45 बजे वाले ट्रेन से लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने इनके साथ मारपीट करते हुए कुछ लोगो के गले से चैन खींचने की भी कोशिश की,तथा घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मारपीट की घटना से मची अफरा तफरी में आधा दर्जन कावड़ यात्री ट्रेन से उतरकर इधर उधर भाग गए। इस घटना से गुस्साए कावड़ यात्रियों ने लोहरदगा पहुंचकर पावरगंज चौक जाम कर दिया। और गुम हुए कावडियो को सकुशल वापसी और दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगो से जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चितरंजन के बंद क्वार्टर से नरकंकाल बरामद, 2021 से लापता था शख्स

Khabar365newsचितरंजन। चितरंजन में एक बंद क्वार्टर से नरकंकाल मिलने के बाद इलाके...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...