Jharkhand

लोहरदगा डीसी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति का बैठक हुआ आयोजित

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला पर्यटन संवर्धन समिति के कार्यकारिणी निकाय की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई व आवश्यक निर्देश दिये गये। अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर सफाईकर्मियों/सुरक्षाकर्मियों के लिए रिक्तियों एक सप्ताह के अंदर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। पर्यटन स्थलों पर आई लव लोहरदगा व अन्य साइनेज से संबंधित सूचना पट्ट के लिए प्राक्कलन तैयार कर कार्य किये जाने का निदेश दिया गया। कुडू प्रखण्ड के टिको पर्यटन स्थल में रूनिया-झुनिया शहादत स्थल और कैरो प्रखण्ड के बौद्ध मठ को अधिसूचित कराने के लिए निर्देश दिया गया। सदर प्रखण्ड लोहरदगा में तैराकी खेलों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए स्वीमिंग पुल निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कराने हेतु निदेश दिया गया। पर्यटन स्थलों की जानकारी हेतु साइनेज लगाये जाने का निदेश दिया गया। इसी प्रकार पर्यटन स्थल धरधरिया में नक्सल घटना में शहीद हुए जवानों की स्मृति में शहीद स्मारक लगाये जाने का भी निर्देश दिया गया।आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, वन प्रमण्डल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नगर परिषद प्रशासक जयपाल सिंह, नामित सदस्य निशीथ जायसवाल और साईद खालिद शाह उपस्थित थे!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...