Jharkhand

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाबूगांव कोर्रा में आयोजित प्रातः वंदना में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल

Share
Share
Khabar365news

अच्छे से पढ़-लिखकर समाज में कुछ बनकर अपने माता-पिता तथा गुरूजनों का नाम रौशन करें : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता

हजारीबाग शहर के बाबूगांव कोर्रा में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित प्रातः वंदना में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह के आमंत्रण पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुईं। विद्यालय परिवार ने तिलक, चंदन एवं अंगवस्त्र के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिवादन किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रातः वंदना कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सामूहिक रूप से छात्र-छात्राएं व अध्यापकों ने प्रातः वंदना किया। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना परामर्श दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि अच्छे से पढ़-लिखकर समाज में कुछ बनकर अपने माता-पिता तथा गुरूजनों का नाम रौशन करें। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा तथा अच्छे संस्कार प्रदान करने हेतु सराहना की। इस अवसर पर सत्यभामा, रानी शुक्ला, अर्चना सिन्हा, निखत प्रवीन, राहुल कुमार पांडेय, राज कुमार सिंह और सुशील सौरव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...