Jharkhand

कटकमसाडी में प्रखंडस्तरीय स्कूल रूआर कार्यशाला का शुभारंभ

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) प्रखंड के बीएआरसी भवन में स्कूल एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार रूआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सीओ सह बीडीओ सविता सिंह, बीईईओ डोमन मोची व बीपीओ गजाला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। इस रूआर कार्यक्रम में विशेष तौर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालय में बच्चों का ठहराव, बच्चों के नामांकन, प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम का विस्तार व प्रयास पर जोर दिया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सह बीडीओ सविता सिंह ने कहा कि पठन पाठन में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षण देने की एक बड़ी जवाबदेही शिक्षकों पर होती है। इसलिए शिक्षकों को शिक्षण के प्रति अपने जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करना चाहिए, जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके और आगे चलकर बच्चे मुख्य धारा से जुड़कर एक सभ्य नागरिक बन सके। कार्यक्रम में प्रखंड लेखपाल मनोज कुमार सिंह, बीआरपी संतोष कुमार, सीआरपी प्रकाश कुमार, शिशुपाल सिंह, एयाज अहमद, रामजीवन मेहता, देवानंद उरांव, शिक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रमोद मेहता, रामाशीष राम, भोला राणा, काजल देवी, सोनी कुमारी, विनोद कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...