Jharkhand

लोहरदगा | सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा

Share
Share
Khabar365news

युवाओं की पार्टी है आजसू पार्टी@ नीरू शांति भगत/

लोहरदगा आजसू प्रधान कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव श्रीमती नीरू शांति भगत उपस्थित थी ,उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी युवाओं की पार्टी है और आज युवाओं का सैलाब लोहरदगा में आजसू की ओर है और आपकी बदौलत इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत दर्ज करेगी ,मुख्य जिला संयोजक कवलजीत सिंह ने कहा आप ही की तरह कमल किशोर भगत की उम्र जब 16 वर्ष की थी तो उन्होंने आजसू पार्टी के गठन के पश्चात सक्रिय भूमिका झारखंड अलग कराने में निभाई थी और सुदेश कुमार महतो जी जो कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं वह भी अविवाहित रहते हुए युवाकाल में झारखंड सरकार के मंत्री बने थे ,केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि आप के आने से संगठन मजबूत हुआ है और आप पार्टी के सिपाही हैं,

महिला मोर्चा के अध्यक्ष अनीता साहू ने कहा इसी तरह महिलाओं हुजुम भी आजसू पार्टी में जुड़ने को तैयार है, जिसकी तैयारी चल रही है, स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय सदस्य राजेश शर्मा, संजीव शर्मा ,आजसू के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता, छात्र संघ के अध्यक्ष आयुष मेहता आकाश मेहता युवा मोर्चा के सह प्रभारी विजय कुमार ,सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार सहित अन्य लोगों ने सभी युवाओं को आजसू पार्टी का साफा पहनाकर स्वागत किया ,आज के इस मिलन समारोह में मुख्य भूमिका निभाने वालो में पवन प्रजापति एवं राणा शुभम थे ,आज के इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से पार्टी में शामिल होने वालों में नवीन उरांव मृगेंद्र प्रताप तुषार कुमार अमित कक्षप सूरज उरांव अंजन बैठा अभय ठाकुर प्रियांशू साहू रोहित कुमार महली उदय कुमार रजक भागीरथ सिंह आशीष उरांव दुर्गेश पासवान अंकित वर्मा, अमित कुमार बिट्टू कुमार शुभम नायक रोशन कछाप धनंजय कुमार विकास कुमार सिंह अभिषेक कुणाल देव सहित सैकड़ो लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...