Jharkhand

घायल संतोष कुमार महतो की मृत्यु के बाद जेबीकेएसएस की पहल पर उद्यान के डायरेक्टर ने 5 लाख का चेक दिया

Share
Share
Khabar365news

रांची :- झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की ओर से बीते दिन भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान रांची में हिप्पो (दरियाई घोड़ा) के हमले से घायल संतोष कुमार महतो की मृत्यु आज सुबह मेदांता हॉस्पिटल इरबा में हो गई थी।

उसके बाद मुआवजे और नियोजन को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची इकाई की टीम पप्पू कुमार महतो (केंद्रीय सचिव रांची) तथा कुणाल महतो (केंद्रीय महासचिव) की अध्यक्षता में उद्यान के कर्मचारी एवं कुल्हि के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सुबह से ही बिरसा जैविक उद्यान को बंद कर दिया गया था एवं अपनी मांगों को लेकर उद्यान के समक्ष धरने पर बैठ गए थे।

जिस पर देर शाम उद्यान के डायरेक्टर जबर सिंह ने संज्ञान लिया और तत्काल 5 लाख का चेक एवं कुछ दिनों में 20 लाख मुआवजा देने की बात की। साथ ही साथ मृतक संतोष कुमार महतो के एक बेटे को स्थाई नौकरी देने की बात पर सहमति बनी तथा पीड़ित के परिवार को पेंशन की सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। धरने पर मुख्य रूप से बैठे उनके बेटे कमलेश महतो एवं समस्त ग्रामीण वासियों में मुख्य रूप से सहेद,विमल,भोला,रणधीर रंजीत,जानकी,राजू,अनोज, मिथलेश आदि सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...