Jharkhand

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति के द्वारा आयोजित श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन किया गया।

Share
Share
Khabar365news

Place: रामगढ़ । झारखंड
Anchor: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति के द्वारा आयोजित श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय निशि पांडेय केंद्रीय महासचिव भारतीय जनतंत्र मोर्चा सह केंद्रीय उपाध्यक्ष जनता मजदूर संघ एवं श्री संजीव बेदिया केंद्रीय सचिव झामुमो सह झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर निशि पांडेय एवं संजीव बेदिया व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि श्रावण माह के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावणी मेला लगने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मेला का आनंद लेने व विधि-व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत श्रावणी मेला समिति द्वारा बुके देकर किया गया। मेला में लगे मीना बाजार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने झूला सहित एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उपस्थित: अनामिका श्रीवास्तव विश्व हिन्दू परिषद सह दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका, अंजू ठाकुर।
मौके पर: कमेटी के संरक्षक अजय पासवान, मंसूर खान, बब्लू ठाकुर,पवन ठाकुर,राजेश सोनी, मुकेश राऊत, सागर कुमार, रोशन पासवान इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...