Jharkhand

कटकमदाग प्रखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का पंजीकरण जारी, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने विभिन्न पंचायतों का किया दौरा

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग, 5 अगस्त 2024: आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों जैसे खपरियांवा, नवादा, ढ़ेगुरा, बेस, कुशुन्भा, अडरा, सुल्ताना, कटकमदाग, पसई, सलगावां, आदि का दौरा कर मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित महिलाओं एवं कर्मचारियों से बातचीत की।

मुन्ना जी ने पंजीकरण शिविरों में पहुंचकर आंगनवाड़ी सेविकाओं, माताओं एवं बहनों से मुलाकात की और उनके अनुभवों और समस्याओं को सुना। उन्होंने उपस्थित लोगों को योजना से जुड़ी जानकारी दी और समय रहते पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुन्ना जी ने कहा, “मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समाज की उन महिलाओं के सम्मान और कल्याण का प्रतीक है, जिन्होंने अपने परिवार और समाज को संवारने में आजीवन योगदान दिया है। हमें गर्व है कि हम इस योजना के माध्यम से उनकी सेवा कर रहे हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी और झामुमो हमेशा जनता के हित में कार्यरत रही है और आगे भी रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि हर योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

इस अवसर पर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित बबलू सिंह , रंजीत यादव, विक्की कुमार धान, मो सोहेल, पप्पू सिंह, भोला सिंह, पिंटू कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर दौरे पर, भूमि पूजन व एमटीएमसी कार्यक्रम में शामिल

Khabar365newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, कई यात्री घायल

Khabar365newsगोड्डा जिला के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह भीषण सड़क...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार बनी काल, रामगढ़ में कार और बाइक हादसे में गई युवक की जान

Khabar365newsरामगढ़  जिला  स्थित बरकाकाना थाना क्षेत्र में कल बुधवार की रात रामगढ़-पतरातू...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट के आरोप में ASI निलंबित

Khabar365newsजामताड़ा में टोटो चालक के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप...