Jharkhand

बरही के पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में जोरदार विस्फोट, मजदूर हुए घायल

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

लाया गया आरोग्यम अस्पताल बेहतर इलाज के बाद रांची हुए रेफर।

अस्पताल ने हर घटना की तरह इस घटना को भी काफी महत्वपूर्ण समझते हुए अपनी सेवा दी है, सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में ब्लास्ट से सात मजदूर बुरी तरह घायल हो गए सभी को तत्काल हजारीबाग शहर के आरोग्यम अस्पताल लाया गया। जहां पर अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा के निर्देश पर चिकित्सकों के द्वारा बेहतर उपचार के किया गया। उसके बाद रांची के लिए रेफर कर दिया गया वहीं एक मजदूर नरेंद्र कुमार का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है जिसमे एक मजदूर जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। राजू,राजेश,शैलेश एवं रामदेव को रांची रेफर किया गया है। वहीं दूसरी और पूरा अस्पताल मजदूरों की सेवा में समर्पित नजर आया चिकित्सा वहीं अस्पताल के कर्मचारी सभी कर्मठता से सेवा में समर्पित नजर आए। जानकारी के अनुसार प्लांट की चिमनी में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए। सभी 80 से 90 फीसदी झुलस गए थे बरही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की ओर से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में मजदूरों का स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव के साथ कई समाजसेवी गण मौजूद हुए।

ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल प्लांट की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

वहीं दूसरी और अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि बेहतर इलाज के बाद सभी मजदूरों को रांची रेफर कर दिया गया है जिसमें एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है, मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं वही घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।
अस्पताल में पूरी निष्ठा के साथ हर बार की घटना की तरह इस बार भी बेहतर सेवा प्रदान की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...