Jharkhand

लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुआ बैठक

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में पल्स पोलियो कार्यक्रम (25 अगस्त 2024) को लेकर आज मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने, पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान आनेवाले बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के सर्वेक्षण और डेटा प्रबंधक को इससे संबंधित डेटा संग्रह और एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त द्वारा प्रखण्डों में पूर्ण टीकाकरण के स्थिति की समीक्षा की गई और उपलब्धि पर रोष व्यक्त किया गया। निदेश दिया गया कि इस माह टीकाकरण का कार्य सभी प्रखण्डों में सौ प्रतिशत कर लिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर शिविर लगाया जाए। प्रखण्ड स्तर पर कर्मियों की कमी रहने पर जिला मुख्यालय से टीम भेज का कर कार्य संपन्न कराया जाए। टीकाकरण कार्यक्रम में जन्म के समय दिया जानेवाला टीका, बीसीजी, पेंटा-1, पेंटा-3, मिजल्स व एमआर का पहला डोज, एफआई और मिजल्स एमआर का दूसरा डोज शामिल है।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, अनुमण्डल शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, डेटा मैनेजर, अकाउंट मैनेजर समेत अन्य संबंधित गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

असम में बाढ़ प्रभावित NH की जल्द मरम्मत,

Khabar365newsगुवाहाटी। असम में बाढ़ से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत को लेकर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

करमाटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट पर तनाव,

Khabar365newsजामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक के घर से युवक का शव बरामद,

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी विधायक के घर से एक युवक का शव बरामद होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में प्रसूता की मौत पर बवाल,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले के SS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 20 वर्षीय प्रसूता...