Jharkhand

कटकमसांडी प्रखंड में मईयां सम्मान योजना के शिविर का निरीक्षण: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और राहत का आश्वासन दिया

Share
Share
Khabar365news

08 अगस्त 2024, कटकमसांडी, हजारीबाग: कटकमसांडी प्रखंड में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने शहापुर पंचायत, ढौठवा पंचायत, आराभुसाई पंचायत और रेबर पंचायत , बाझा पंचायत, डांटो खुर्द पंचायत, कटकमसाड़ी पंचायत,में आयोजित मंईया योजना के शिविरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की और शिविर में हो रही गतिविधियों की समीक्षा की। मुन्ना सिंह जी ने विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

महिलाओं ने मंईया योजना की सराहना करते हुए इसे उनके लिए एक महत्वपूर्ण योजना बताया और अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने मुन्ना सिंह जी के समर्थन और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।

दौरे के बाद, मुन्ना सिंह ने कटकमसांडी पंचायत के निवासी स्वर्गीय इशाक मियां के सुपुत्र मो. रियाज़ जी के परिवार से भी मुलाकात की, जिनका कुछ दिन पूर्व बज्रपात के कारण निधन हो गया था। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और सरकार द्वारा यथासंभव सहयोग दिलाने का वादा किया।

इस अवसर पर शाहापुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, ढौठवा पंचायत के मुखिया जय प्रकाश केशरी, आराभुसाई के पूर्व मुखिया रहमत मियां , रेबर पंचायत की मुखिया कलावती देवी और मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव डांटो खुर्द पंचायत की मुखिया कुमारी बाखला, बाझा पंचायत की मुखिया धनेश्वरी देवी , संजय सिंह, शेरू खान अनुज सिंह, रहमत अली इनके साथ ही शाहपुर पंचायत के पप्पू यादव, राजू यादव, शंकर यादव, अरविंद यादव, रिंकू खान, दुखन भुईयां, आकाश सिंह, इंद्रदेव यादव, मोहम्मद अनवर और सनाउल्लाह खान, रंजीत यादव ,सरजु यादव , विक्की कुमार धान, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल करता था हैक

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...