Jharkhand

खेलो विधानसभा हजारीबाग’ फुटबॉल टुर्नामेंट कटकमसांडी प्रखण्ड में हुआ समापन तथा सदर प्रखण्ड में हुआ शुरूआत

Share
Share
Khabar365news

मुख्य रूप से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया मुकाबला का शुभारंभ

कटकमसांडी प्रखण्ड के फाइनल मुकाबला में खुटरा की जीतकर लहराया परचम

युवाओं के उत्थान में मेरी प्रयास जारी है, भविष्य में भी जारी रहेगी : शेफाली गुप्ता

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखण्ड स्थित कटकमसांडी स्टेडियम में ‘खेलो विधानसभा हजारीबाग’ फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन गुरूवार को हुआ। साथ ही कर्जन ग्राउंड हजारीबाग स्टेडियम में सदर प्रखण्ड का आयोजन ‘खेलो विधानसभा हजारीबाग’ फुटबॉल टुर्नामेंट का शुरूआत हुई। जिसमें बतौर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त मुकाबला का शुभारंभ किया। कटकमसांडी प्रखण्ड का पहला सेमिफाइनल मुकाबला आराभुषाई बनाम खुटरा के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें खुटरा की टीम विजयी हुई। दुसरा सेमिफाइनल मुकाबला कटकमसांडी बनाम शाहपुर के बीच खेला गया। जिसमें कटकमसांडी की टीम विजयी हुई। इसके बाद फाइनल मुकाबला खुटरा की टीम बनाम कटकमसांडी की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीम के बीच काफी संघर्षपूर्ण रहा। फाइनल मुकाबला में खुटरा की टीम जीतकर विजय का परचम लहराया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि युवाओं के उत्थान में मेरी प्रयास जारी है, भविष्य में भी जारी रहेगी। साथ ही खिलाडियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खिलाडियों को हरसंभव सहयोग करने के भरोसा दिया। कर्जन ग्राउंड में सदर प्रखण्ड का पहला दिन का पहला मुकाबला ओरिया एफसी बनाम एसए एकेडमी कोर्रा के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें ओरिया एफसी की टीम विजयी हुई। दुसरा मुकाबला लीटिल स्टार कोर्रा बनाम एचएससी हुरहुरू के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एचएससी हुरहुरू की टीम विजयी हुई। मौके पर विशेष रूप से भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, कौलेश्वर गोप, पवन गुप्ता, विकाश किंदो, रानी शुक्ला, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार एवं आशीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...