Jharkhand

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अमृतनगर के घर- घर में तिरंगा लगाकर अभियान का किया शुरूआत

Share
Share
Khabar365news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह : शेफाली गुप्ता

यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने को लेकर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अमृतनगर के घर- घर में तिरंगा लगाकर अभियान की शुरूआत किया। इस दौरान राष्ट्रभावना की मुहिम को मजबूत करने का लोगों को प्रेरित किया। इस अभियान से अवश्य जुड़ने का आग्रह किया। इस मुहिम में भाजपा नेत्री शेफाली के साथ काफी संख्या स्थानीय ग्रामीणों का उमंग व उत्साह दिखा। घर- घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभावना को मजबूत किया। साथ ही वंदेमातरम सहित कई राष्ट्रवादी नारा लगाकर राष्ट्र भक्ति का अभूतपूर्व संदेश दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। राष्ट्र भक्ति का भी प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह व उमंग है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान तहत हर घर में तिरंगा लगाकर विशेष सम्मान देने का अपील किया। मौके पर विशेष रूप से भाजपा अनुसुचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, रानी शुक्ला, अमृतनगर के उपमुखिया देवा नन्द कुमार उर्फ़ देवा, दीपक कुमार, कुलदीप राम, दिवाकर कुमार, फुटुन राम, कमल राम, संजय गुप्ता, रोहित राम एवं अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...