Jharkhand

प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय बी0एस0एफ मेरू स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 35 वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय बी0एस0एफ मेरू कैंप स्थित सीमा प्रिया हॉल में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, हजारीबाग द्वारा 35 वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में रांची संभाग के सात केंद्रीय विद्यालय के छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अंबा प्रसाद, विधायक बड़कागांव, विशिष्ट अतिथि के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, मेरु कैंप हजारीबाग, उमाशंकर अकेला, विधायक बरही, संरक्षक डीपी पटेल उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रांची, एवं सम्मानित अतिथि सुजाता मिश्र, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रांची, केंद्रीय विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप की प्राचार्या अंकिता शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक, डी0 के0 प्रमाणिक, उप महानिरीक्षक, विकाश सुन्द्रियाल, द्वि0कमान अधिकारी व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वल्लन के साथ किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सम्मानित अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का हरित स्वागत किया गया।


इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें से आज चार विद्यालय के छात्रो ने भाग लिया। मंच का संचालन मंजू झा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। छात्रों ने सांसद और मंत्री की भूमिका निभाई व विभिन्न सम-सामयिक मुद्दों पर सवाल जवाब किया। छात्रों द्वारा बहुत ही तर्कसंगत और सुंदर प्रदर्शन किया गया। संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जानने और उनकी नागरिक जागरूकता विकसित करने में मदद करता है।

मुख्य अतिथि महोदया सुश्री अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन में चुनौतियां स्वीकार करने और आने वाली मुश्किलों से संघर्ष करने का मंत्र दिया। उन्होंने धैर्य, टीमवर्क और एक शिक्षार्थी के रूप में जीवन यात्रा करने का संकल्प दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा व उनके उत्थान की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
विशिष्ट अतिथि के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाया और उनकी युवा संसद प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
गणमान्य अतिथि उमाशंकर अकेला, विधायक बरही, नें छात्रों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित अतिथि सुजाता मिश्र, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने छात्रों के राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका को रेखांकित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...