Jharkhand

मिलाद-उन-नबी के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं, दिया सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 16 सितंबर 2024: आज मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हजारीबाग के सुजैत चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने मुस्लिम समाज के भाइयों के साथ इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया और समस्त प्रदेशवासियों को इस पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए जुलूसों का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

मुन्ना सिंह ने इस अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा, “हमारी गंगा-जमुनी तहजीब हमारी परंपरा और सामाजिक एकता की पहचान है। धार्मिक और सामाजिक विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस परंपरा को संजो कर रखना चाहिए और समाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान मुन्ना सिंह ने मुस्लिम समाज के भाइयों के साथ मिलकर समाज में समरसता और सौहार्द्र को बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,रितेश तिवारी युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, सादब , रेयान , बबलू सिंह , पप्पू सिंह , प्रासाद , पिंटू, खान साहब , अशोक यादव विक्की कुमार धान इत्यादि लोग उपस्थित रहे रहे, जिन्होंने मिलाद-उन-नबी की खुशियों में भाग लिया और आपसी भाईचारे के इस संदेश को अपनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...