रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04 रोड़ नंबर-08, पीटीपीएस,पतरातू द्वारा बुधवार को भी ” दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशामुक्ति भारत अभियान के तहत पतरातू ब्लॉक के अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को सर्व प्रथम शिव पट्टा ओढ़ाकर बीके रामदेव ने सम्मानित कर उनसे ज्ञान चर्चा कर नशामुक्ति भारत अभियान का फोर्म भी भराकर नशा वा पांच विकार, काम , क्रोध ,लोभ, मोह, अहंकार आदि विकारों को छोड़ने का संकल्प भी कराया। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय आबूराज ,राजस्थान में वैश्विक उत्सव 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यक्रम में चलने का दोनों अधिकारियों से आग्रह भी किया और उन्हें वर्चुअल निमंत्रण पत्र भी भेंट किया।]

पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने पवित्र माह सावन पर प्रकाश डालते हुए आत्म-स्मृति का तिलक लगाते हुए परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बांध कर सुखद जीवन के लिए शुभकामना की। आगे उन्होंने कहा की जब संपूर्ण सृष्टि पतित बन जाती है ,दुखीअशांत बन जाते हैं तब सृष्टि के रचयिता निराकार परमपिता परमात्मा स्वयं अवतरित होकर सभी मनुष्य आत्माओं को पवित्र बनने की आज्ञा देते हैं और जो भी मनुष्य आत्माएं उनके श्रीमत पर चलकर के स्वयं को पवित्र करती हैं उन्हें आने वाली सतयुग की दुनिया में देव पद की प्राप्ति परमात्मा शिव कराते हैं । हम सभी भाई बहनों को परमात्मा शिव बाबा की श्रीमत पर चलकर स्वयं को पवन बनाकर राजयोग से शक्तियां भरपूर करना चाहिए और काम क्रोध लोभ मोह अहंकार को त्यागने का दृढ़ संकल्प करना चाहिए और शिव बाबा पर सावन माह में मन की बुराइयां उनके ऊपर अर्पित कर देना चाहिए जिससे हमारा जीवन में सुख शांति आनंद प्रेम खुशी बढ़ता जाऐं। ईश्वरीय सेवा में बीके करूणा भी उपस्थित थी।

Leave a comment