Hazaribagh

हजारीबाग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक निबंध एवं नगर विकास व आवास विभाग के माननीय मंत्री हफीजुल हसन जी से हजारीबाग सर्किट हाउस में मिला और अपनी मांगें प्रस्तुत की

Share
Share
Khabar365news

इस बैठक में सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें शामिल थीं – दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे कर्मियों को स्थायी करना, सरकार द्वारा वेतन भुगतान के लिए शत-प्रतिशत आवंटन, सेवानिवृत्ति लाभों का सरकारी कोष से भुगतान, निकाय के उच्च पदों पर आंतरिक प्रोन्नति, आउटसोर्सिंग मजदूरों के वेतन का सीधा भुगतान, तथा जीवन बीमा और चिकित्सा लाभ प्रदान करना। नगर निगम के सफाई कर्मी काफी समय से इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह से संपर्क किया। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने सफाई कर्मियों की आवाज को मज़बूती से उठाने का प्रयास किया और माननीय मंत्री हफीजुल हसन जी के समक्ष उनके मुद्दे मज़बूती से रखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त, मुन्ना सिंह जी ने नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद जी से भी मुलाकात की। उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग की झील और अन्य तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सफाई कार्य शुरू हो जाएगा।

इन बैठकों में चुमु राम, सुधीर राम, दीपक कुमार, गौतम राम, रविकांत सिंह, बबलू सिंह, रंजीत यादव, उपेंद्र कुशवाहा, सबीर अली, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, विक्की कुमार धान, पप्पू सिंह, फिरोज खान, रंगार खान सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह बैठकें स्थानीय समस्याओं के समाधान और शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती हैं। अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...