Hazaribagh

विरोधी फैला रहे हैं अफवाह, कांग्रेस के लिए पूरा परिवार समर्पित रहा है- अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news


भाजपा में शामिल होने के मामले पर विधायक अंबा प्रसाद ने भ्रामक खबरों का किया खंडन


2 अक्टूबर को भाजपा में जाने के भ्रामक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल होने पर विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बेबुनियाद एवं निराधार बताते हुए खंडन किया है।

अंबा प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही होने के नाते मैं किसी प्रकार से किसी दूसरे दल में शामिल होने का कभी सोच भी नहीं सकती। पूर्ववर्ती भाजपा और आजसू गठबंधन की सरकार के दौरान भी मेरे परिवार को विरोधियों ने काफी प्रताड़ित किया है, उस समय भी भाजपा में शामिल करवाने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए। यहां तक की लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईडी की छापेमारी सिर्फ परेशान करने के नियत से किया गया। विधायक ने कहा कि अगर हमें दल बदल करना रहता तो मेरे परिवार पर हो रहे अत्याचार के दौरान ही कर लिया जाता लेकिन कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व माता श्रीमती निर्मला देवी समेत पूरे परिवार ने काफी प्रताड़ना झेली है, मुझे भी बीच में पढ़ाई छोड़कर राजनीति में आना पड़ा। आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए विस्थापन से हो रही सभी समस्याओं का जिम्मेदार भाजपा सरकार है, विस्थापितों के हक अधिकार सुनिश्चित कांग्रेस ही कर सकती है।भाजपा में शामिल होने की खबर बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...