Home Breaking पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Share
Share

हजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर की गई टिप्पणी के बाद हजारीबाग में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला सेल की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने पूर्व मंत्री के बयान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद प्रशासनिक स्तर का मामला है और इसे लेकर राज्य सरकार को बदनाम करना उचित नहीं है।सुनीता देवी ने कहा कि पूर्व मंत्री को प्रशासन पर भरोसा रखना चाहिए। यदि प्रशासनिक स्तर पर न्याय नहीं मिलता है, तो न्यायालय का दरवाजा सभी के लिए खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर सीधे मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी पर टिप्पणी करना गलत है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री राज्य के विकास और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि यदि पूर्व मंत्री को लगता था कि जिला प्रशासन उनकी बातों को नजरअंदाज कर रहा है, तो वे मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत कर सकते थे। उन्होंने कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी से भी ऐसे बयान पर विचार करने और कार्रवाई की मांग की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

राजीव कुमार सिंह बने नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

रामगढ़ (झारखंड)। नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (NJA) ने संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारों के...

BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने बड़की नदी छठ घाट का किया निरीक्षण,

रामगढ़ आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज ने गुरुवार...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...