ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में शनिवार देर शाम को भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें मेला में आये हुए श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव के अवसर पर शनिवार रात्रि खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का भोग ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक दिन भगवान गणेश को अलग-अलग प्रसाद का भोग चढ़ाया जाता है। शनिवार को खिचड़ी का भोग भगवान को चढ़ाया गया था। वही कमेटी का सदस्य ने बताया कि रविवार रात को गणेश महोत्सव आयोजन समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन प्रस्तावित है

जिसमें कमेटी के सदस्यों तथा मेला आने वाले लोगों द्वारा रक्तदान किया जाएगा। वही रक्तदान करने वाले लोगों को आयोजन कमेटी के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है गांधी मैदान में आयोजित मेला काफी विख्यात है। मेला में बिहार बंगाल झारखंड के दुकानदार जाकर दुकान लगाए हुए हैं। वही मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले जलपरी तथा अन्य संसाधन मौजूद हैं जिसका मेला में आने वाले लोग लुप्त उठा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...