हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता पर विद्यार्थियों को जागरूक करना था।इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी के विकास, भारतीय समाज में हिंदी की भूमिका तथा शिक्षा, प्रशासन और संचार के क्षेत्र में हिंदी के बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि हिंदी केवल संचार की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने के साथ-साथ इसके समृद्ध साहित्य का अध्ययन करना चाहिए।सेमिनार में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हिंदी भाषा और साहित्य से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान भाषण, कविता-पाठ एवं अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की महत्ता को रेखांकित किया गया।हिंदी की शिक्षिका पार्वती कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का स्मरण करना नहीं, बल्कि दैनिक जीवन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम के अंत में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सेमिनार का समापन राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति सम्मान एवं उसके प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।
Leave a comment