Home Uncategorized त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक किया गया।
Uncategorized

त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक किया गया।

Share
Share

डकरा :एनके एरिया डकरा वीआईपी सभागार में शुक्रवार को त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक खान सुरक्षा विनीत चौरसिया, हनुमंता राव, एज्जास मोहम्मद, रविन्द्र बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इससे पूर्व एनके एरिया जीएम संजय कुमार ने अतिथियों एवं यूनियन नेताओ का शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया. साथ बैठक में डीडीएमएस ने कई सुझाव भी दिए. जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है. इस दौरान एरिया के जीएम संजय कुमार ने कहा कि डीजीएमएस द्वारा बताए गए सुरक्षा निर्देशों का एनके एरिया में निरंतर पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर एरिया के पांचों सीसीएल के माइंस में कर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए सतत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है.कहा कि हम सभी के प्रयास से भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो ऐसा हमारी टीम का प्रयास रहेगा. कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन खान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने किया. मौके पर केडीएच पीओ जे अब्राहम, पुरनाडीह नरेश सिंह,सहित सभी विभाग के विभागाध्यक्ष सहित यूनियन प्रतिनिधियों में ललन प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, गोलटेन प्रसाद यादव, विनय सिंह मानकी, शैलेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, आदि मौजूद थे.

*इन मुद्दों पर चर्चा किया गया।* 

खान में सुरक्षा के लिए कामगारों को लगातार जानकारी देने है. खदानों में सुरक्षा, घर में सुरक्षा, रास्ते में सुरक्षा सहित हाईवाल की समस्या का निदान करने, प्रत्येक परियोजना में हॉल रोड बनाने, लाइट व्यवस्था करने, पेयजल और प्रदूषण की दुरुस्त व्यवस्था करने आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...