Hazaribagh

जिला प्रशासन जल्द करें झील की साफ सफाई

Share
Share
Khabar365news


कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के लोगों ने झील में व्याप्त गंदगी को लेकर किया जल सत्याग्रह।

आज हजारीबाग झील परिसर में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में हजारीबाग के हृदय स्थली कहे जाने वाली झील में व्याप्त गंदगी को लेकर कांग्रेस जनों ने पानी में खड़े रहकर लगभग 5 घंटे खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। आज झील की जो नरकीय स्थित है, उससे लोग परेशान हैं, मायूस है, एक तरफ जहां हजारों लोग सुबह और शाम झील परिसर में स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं ,स्वास्थ्य लाभ तो नहीं ले पाते हैं उल्टे बीमार हो जा रहे हैं। तमाम जिला के बड़े आला अधिकारियों का बंगला भी झील परिसर में है, उसके बावजूद नगर निगम जानबूझकर झील के साफ सफाई नहीं करवा रहा है और लोगों के स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहा है। करोड़ों रुपए की मशीन की खरीदारी भी एक-दो वर्ष पहले की गई थी ताकि झील की से जलकुंभी को हटाया जा सके झील को पर्याप्त रूप से साफ़ रखा जा सके लेकिन आज करोड़ों की खरीदी हुई मशीन भी नगर निगम और जिला प्रशासन के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरजीत नागवाला ने बताया कि आज से 15 दिन पहले हम लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम को झील सफाई हेतु पत्र लिखकर आग्रह किया था लेकिन उसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं जिला प्रशासन के द्वारा की गई, मजबूरन हम लोगों को पानी में उतरकर जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है। जहां एक और नगर निगम करोड़ों रुपए की वसूली नगर निगम टैक्स के माध्यम से करती है वहीं, दूसरी ओर सुविधा देने के नाम पर नगर निगम केवल छलावा करती है, आखिर शहर के बीचो-बीच यह सुंदर सा मनोरम सा झील नगर निगम और जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण मजाक का पात्र बन गया है। झील सफाई हेतु करोड़ों रुपए की मशीन की खरीदारी भी हुई लेकिन आज यह केवल प्रदर्शनी का चीज बनकर रह गया। जल सत्याग्रह के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम को आगाह किया गया है कि जल्द इस पर कार्यवाही करें और झीलों की सफाई बेहतर तरीके से हो और नहीं तो जल्दी हम लोग हजारीबाग के तरफ से शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इन सभी मामलों को अवगत कराया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह ने कहा की जिला प्रशासन से मेरा निवेदन होगा कि जनमानस की समस्या को देखते हुए तुरंत इसका निराकरण करें झारखंड सरकार करोड़ों रुपए का फंड इस मामले में दे रही है तो जिला प्रशासन और नगर निगम को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और साफ सफाई दुरुस्त करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंध में मैं भी नगर निगम के कमिश्नर से और जिला प्रशासन से मुलाकात करके इन सभी बिंदुओं को अवगत कराकर इसका समाधान करने का प्रयास करूंगा। इंटक के प्रदेश सचिव धीरज सिंह जी ने कहा कि जिला प्रशासन नींद से जागे और जनता की समस्याओं का समाधान करें तो शायद हम लोग को जल सत्याग्रह करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम केवल अपने लाभ के लिए जनता के मुद्दों को अनदेखी कर रही है। सेवादल जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप ने कहा कि हम लोग कांग्रेस के लोग हैं आंदोलन हमारे खून में है और हजारीबाग में जब-जब भी जनहित के मुद्दों को अनदेखा किया जाएगा तो हम लोग इसी तरह आंदोलन का रुख हथियार करेंगे और जिला प्रशासन को मजबूर करेंगे कि वह जनता का काम करें। प्रदेश नेत्री कोमल राज ने कहा जनहित के मुद्दे पर हम सभी जनता के साथ हैं और नगर निगम जल से जल झील की सफाई कारण ताकि त्योहारों में और यहां के जो लोग घूमने आते हैं उनको किसी भी तरह परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सभा का संचालन कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। सभा को संबोधित माइनॉरिटी सेल के जिला अध्यक्ष साजिद अली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक देव, जिला महासचिव कजरू साव, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रकाश कुमार, ओबीसी प्रदेश कोऑर्डिनेटर रीत लाल मंडल, कटकमसांडी सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जावेद इकबाल ओमप्रकाश गोप अशोक देव साजिद अली खान डॉक्टर प्रकाश कुमार परवेज आलम रतलाम मंडल महबूब आलम रजी अहमद कमल राज मुनेश्वर चौधरी रोहण ठाकुर ओमप्रकाश पासवान डा रब्बानी सरजू यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे और सभी लोगों ने एक स्वर में नगर निगम और जिला प्रशासन के कृत्य की निंदा की । सभी लोगों ने एक स्वर में कहा है की झील हमारा है और यह झील हजारीबाग के लोगों के लिए एक स्थान है इसलिए इसे बचाने की जरूरत है इसे साफ करने की जरूरत है और इससे सुंदर रखने की जरूरत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...

HazaribaghRanchi

झारखंड नगर निकाय आम चुनाव 2026 का बिगुल बजा, अधिसूचना जारी, पूरी चुनावी समय-सारिणी घोषित

Khabar365newsरांची। झारखंड में नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज...