BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Share
Share
Khabar365news

ढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम की जान

हजारीबाग: ईचाक प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रामसागर तालाब में स्नान करने के दौरान पानी की गहराई में चले जाने से टेकन भुईयां, पिता बुद्धि भुईयां की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव के ही नरेश भुईयां, पिता विदेशी भुईयां की मौत के बाद शुक्रवार को दशकर्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वजन एवं ग्रामीण रामसागर तालाब पहुंचे थे। सभी लोग तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान टेकन भुईयां अचानक तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में खोजबीन कर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। प्रशासन की पहल पर लोटवा गांव से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से टेकन भुईयां का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही डाढ़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी, नाले और तालाब में स्नान करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार मेहता ने बताया कि शव को प्रशासन की देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

पुरानी घटना की याद हुई ताजा

रामसागर तालाब में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 26 जनवरी 2024 को इसी तालाब में डूबने से डाढ़ा गांव निवासी शिवकुमार मेहता के दो सगे बेटों, नौ वर्षीय राजकुमार और सात वर्षीय एस राज की मौत हो गई थी। दोनों भाई दादी के दशकर्म कार्यक्रम के बाद दोपहर में चुपचाप अपने एक साथी के साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया था। अब करीब ढाई वर्ष बाद इसी तालाब में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान टेकन भुईयां की डूबने से मौत ने पुराने जख्म को फिर ताजा कर दिया है।

घटनास्थल पर मुख्य रूप से ग्रामीण सीताराम महतो, अशोक मेहता, दयानंद कुमार, विनोद राम, गंझू राम, प्रमेश्वर राम, चांदो राम , चौहन राम, राहुल राम, महेश राम, बाबू महतो, अशोक महतो, शंकर महतो, छोटेलाल महतो, सूरज मेहता, सूरज कुमार, शशि गिरी , सत्यम मेहता, पंकज कुमार, टिकेश्वर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विकाश कुमार व पवन कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...