BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू सेवा केंद्र में शुक्रवार को “दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति भारत अभियान” के तहत सेवा केंद्र में कार्यक्रम रखा गया सेवा केंद्र में आने वाले भाई बहनों को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने नशा से दूर रहने का संकल्प कराकर परमात्मा शिव का रक्षासूत्र बांधी।

पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कही रक्षाबंधन वास्तव में पवित्र बनने का त्यौहार है। जब-जब सृष्टि अपवित्र होती है तब तब परमात्मा शिव का अवतरण होता है और इस अपवित्र सृष्टि को पवित्र बनाने के लिए सभी मनुष्य आत्माओं को पवित्रता का राखी परमात्मा शिव बांधते हैं। जो मनुष्य आत्माएं पवित्र बनने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा कर मन वचन कर्म से पवित्र बनती है और हर एक माता बहनों को पवित्र आत्मिक दृष्टि से देखते हैं पवित्र व्यवहार करते हैं,वह मनुष्य आत्माएं सतयुग में देवता पद की प्राप्ति करते हैं।

राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक बीके रामदेव ने कहा की राजयोग ध्यान से पांच विकारों को सहज ही जीत कर विजयी बन सकते हैं। काम क्रोध लोभ अहंकार इन मनोविकारों ने मनुष्य आत्माओं को अति दुखी अशांत कर दिया है। यदि हम जीवन में सुख शांति आनंद प्रेम और खुशी चाहते हैं तो अपने जीवन में पवित्रता की धारण करनी पड़ेगी परमात्मा शिव बाबा पवित्र आत्माओं की दुनिया जिसे हम सतयुग कहते हैं पैराडाइज कहते हैं जन्नत कहते हैं उसका पुनरस्थापना का कार्य कर रहे हैं। आने वाली सतयुग की दुनिया में चलने के लिए हमें उनकी श्रीमत पर चल तैयारी अवश्य करनी चाहिए ।समय बहुत कम है अभी नहीं तो कभी नहीं ,कलयुग के बाद सतयुग अवश्य आना है। इसका दिव्य स्थापना का कार्य परमात्मा गुप्त रीति से ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के द्वारा कर रहे हैं ।हम सभी मनुष्य आत्माओं को उस रहस्य को जानने के लिए राजयोग कोर्स अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिश कुमार,देवेंद्र कुमार, सोहन कुमार,सविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी,गन कुमारी, गीता देवी, सावित्री देवी,सीता देवी,अनिता देवी, आदि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...