BreakingJharkhand

जयराम की पार्टी से केंद्रीय संगठन महासचिव समेत आधा दर्जन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: विधानसभा चुनाव से पहले जयराम महतो को बड़ा झटका लगा है. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है.

शंकर महतो ने गांधी सेवा सदन में मीडिया से कहा कि जिस सोच के साथ वे पार्टी में शामिल हुए थे और जनांदोलन का हिस्सा बने थे, वह अब पार्टी में नहीं है, सब कुछ बदल गया है. सिंदरी में मेरे अलावा आठ-नौ ऐसे पदाधिकारी थे, जिन्हें पार्टी और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो से उम्मीद थी कि हममें से किसी को सिंदरी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.न्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में अब पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है, इसलिए हम सभी इस्तीफा दे रहे हैं.

बता दें कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से उषा देवी को मैदान में उतारने की घोषणा की है. दूसरी सूची में उनका नाम जारी किया गया. जयराम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो ने विरोध जताया था. जयराम महतो पर टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाया गया था. अब शंकर महतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...